बदायूं। 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93000 पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह द्वारा पाकिस्तान पर भारत की जीत का 52 वां विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राइवेट बस स्टैंड पर एलईडी के माध्यम से एक डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि उस समय भारत को विश्व में सबसे बड़ी जीत दिलानेवाली तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, जिन्होंने विश्व का इतिहास ही नहीं बल्कि भूगोल बदलने का कीर्तिमान स्थापित किया था। ओमकार सिंह ने कहा कि इस युद्ध में करीब 3900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9851 घायल हो गए थे। जिन्हें आज के दिन हम देशवासी उनके अद्भुत साहस को सलाम करते हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि यह युद्ध भारत के लिए एतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि आज के दिन को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम दिवस भी कहा जाता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव वीरेश तोमर ने भी विचार व्यक्त किये मुख्यरूप से शफी अहमद , कल्लन, सतीस, राजेश, पवन, परवेज, गौरव सिंह राठौर, आदि मौजूद रहे