बदायूँ में महिला कांग्रेस ने प्रतिवाद मार्च निकाला,प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

WhatsApp-Image-2023-12-16-at-7.29.39-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर जिला महिला कांग्रेस बदायूं अध्यक्ष सुनीता सिंह की अध्यक्षता में प्रतिवाद मार्च निकाला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह मौजूद रहे प्रतिवाद यात्रा परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पहुची कलेक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते कई महीनो से महिलाओ पर हो रहे उत्पीड़न और उनके साथ घट रही घटनाओं के मामले निरंतर देखने और समाचार पत्रों में सुनने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में महिला उत्पीड़न की एक घटना अलीगढ़ में देखने को मिली। जहां सासनीगेट स्थित पाठशाला नम्बर 35 जयगंज में महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़ की गई। इस मामले में कर्मचारी संगठन और वाल्मीकि समाज के लोगों के प्रदर्शन करने के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया। लेकिन, गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है वहीं अलीगढ़ का ही दूसरा मामला ये सुनने को मिला कि अलीगढ़ में महिला दरोगा के पिस्टल से चली गोली से एक महिला जख्मी हुई थी। जिसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने गई यह महिला या उसके परिजन क्या जानते थे कि थाने के दरवाजे पर मौत उसका इंतजार कर रही है? NCRB के आंकड़ों की माने तो भारत में 47000 से अधिक बच्चे लापता हैं। जिनमें 71% नाबालिग बच्चियां हैं। रामपुर के ग्राम अलीपुर में तो एक हेडमास्टर साहब ने इंसानियत को ही कलंकित कर दिया। इन्होंने कक्षा चौथी की एक लड़की के साथ अश्लील हरक़त की। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तो एक आला दर्जे के अफसर की बिटिया के साथ गैंगरेप हुआ है। 5 दिसम्बर को हुई इस वारदात की एफआईआर 10 दिसम्बर को दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ बलात्कार करते ये हैवान उसे फैजाबाद हाइवे पर घूमाते रहे और उसकी वीडियो भी बनाई बरेली जिले के शीशगढ़ और शाही आदि थाना क्षेत्रों में पांच माह के भीतर अधेड़ उम्र की महिलाओं की साड़ी और चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने की एक के बाद एक करीब नौ घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध और उत्पीड़न को देखकर ये सिद्ध होता हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने में लगातार विफल साबित हो रही हैं। इस अवसर पर प्रतिवाद यात्रा की अध्यक्षता कर रही जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाया जाए और अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। जिससे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी और उन पर हो रहे अत्याचारों को आगे बढ़ने से रोका जा सके और अपराधी अपराध करने से पहले बार-बार सोचे। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उपासना चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म जैसी घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता प्रदीप सिंह, जिला महिला कांग्रेस महासचिव मीना शाक्य व जिला एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भाजपा के नेताओ में ही बलात्कारियों का बोलबाला है तो भाजपा की सरकारों से किया ही उम्मीद रखी जाए इस अवसर पर ब्लॉक जगत कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल सिंह, अल्पसंख्यक विभाग शहर अध्यक्ष बन्ने खान, इख्लास हुसैन, अनम बी, यासमीन, समरीन, रवीना बेगम, शाहिना बेगम, शबनम बी, फिजा, सबा, नगर अध्यक्ष उसहैत टिंकू खान आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights