फिक्स समय पर खाना खाने से मिल सकता हैं सेहत के कई लाभ

4521-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। खाने की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। अगर हां, तो हाल ही में सामने आई एक स्टडी आपको चौंका सकती है। किंग्स कॉलेज, लंदन, के रिसर्चर्स ने यूरोपियन न्यूट्रिशन कान्फ्रेंस में यह खुलासा किया कि 10 घंटे के भीतर यानी दिन में सिर्फ 10 घंटों के निर्धारित समय में ही खाना खाने से आपका मूड, भूख और एनर्जी लेवल तीनों बेहतर होते हैं। इसका मतलब है कि आप दिन में जो भी खाना चाहते हैं, वह बस 10 घंंटे के भीतर खा लें और बाकी के 14 घंटे आप कुछ नहीं खाएंगे। इसे इंटरमिटेंट फास्टिंग भी कहते हैं। खाने की इस तकनीक को अपना कर, आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको इस तकनीक को रोज नियमित तौर से फॉलो करना होगा। तभी आपको अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। इस 10 घंटे के खाने के समय में आपको ज्यादा परहेज करने की जरूरत नहीं बस इस बात का ख्याल रखें कि आप हेल्दी खाना खाएं। इस स्टडी से यह समझा जा सकता है कि आप क्या खाते हैं, इसके साथ ही आप कब खाते हैं, यह भी बहुत जरूरी है। आपकी हेल्थ का राज, आपकी खाने की अच्छी आदतों पर निर्भर करता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी हेल्दी इटिंग आदतों को अपनाएं। आइए जानते हैं किन हेल्दी इटिंग हैबिट्स से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। आप किस समय खाते हैं, इसका आपके शरीर पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। रात को देर से खाना खाना, सुबह का ब्रेकफास्ट न करना, यह सभी आदतें आपकी सेहत को नुकसान पहुंंचा सकती हैं। इसलिए खाना खाने का एक समय फिक्स करें और रोज उसी समय खाना खाएं। समय निर्धारित करते समय, इस बात का ख्याल रखें कि डिनर 7-7:30 बजे के बीच करने की कोशिश करें। अक्सर हम काम के चक्कर में जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं और इस वजह से हम खाने को अच्छे से चबाते नहीं है। खाना चबाते समय हमारा सलाइवा खाने के साथ मिलता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है। जब हम खाना ठीक तरह से नहीं चबाते, तब हमारे खाने में सलाइवा ठीक से नहीं लगता और इस कारण से पाचन में समस्या हो सकती है। कई बार हम बस इसलिए कुछ खा रहे होते हैं क्योंकि हमें बोरियत महसूस होती है। इस वजह से, हमारा वजन बढ़ने और बीमार होने का खतरा रहता है। इसलिए खाने से पहले समझने की कोशिश करें कि आप क्यों खाना चाहते हैं। आपको भूख लगी है या आप बस बोर हो रहे हैं। इससे आपको समझने में आसानी मिलेगी कि कब आपको असल में भूख लगी है और सिर्फ तभी खाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights