उझानी। कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर एक ढावे के समीप खडी ट्रॉली को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। जब ट्रॉली स्वामी ने ट्रॉली गायव देखी तो उसे चोरी का एहसास हुआ। ट्रॉली स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार की रात थाना उझानी क्षेत्र के गांव जिरौली के रहने वाले किशोरी पुत्र राम भरोसे अपनी ट्रैक्टर की ट्रॉली थाना क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर फूड प्लाजा के पास खड़ी कर गया था। बताया जाता है तभी रात में ढाई बजे के समीप अज्ञात चोर सडक किनारे खडी ट्रॉली को ट्रैक्टर में जोड़कर चोरी कर फरार हो गए। जब किशोरी ने ट्रॉली को गायव देखा तो उन्हें ट्रॉली चोरी का एहसास हुआ। किशोरी ने ट्रॉली चोरी की अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।