फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हुई कबड्डी प्रतियोगिता

WhatsApp-Image-2023-12-07-at-2.18.32-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का सुभारंभ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिणाम जूनियर बालक वर्ग में तिलक हाउस, भगत हाउस एवं आजाद हाउस ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में विवेकानंद हाउस, आजाद हाउस एवं भगत हाउस ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में भगत हाउस, विवेकानंद हाउस एवं आजाद हाउस ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में तिलक हाउस, भगत हाउस एवं आजाद हाउस ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि खेलकूद से हमें स्वस्थ शरीर मिलता है और साथ ही खेल व्यक्ति में अनुशासन का संचार करता है जो कि सफलता का मूल मंत्र है।

खेल कैरियर का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आगे बढ़ने के लिए आप और अधिक अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए अपने सपनों को साकार करें। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। उनकी मेहनत, लगन ही उन्हें चरमोत्कर्ष पर पहुँचाती है और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाती है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है। फिर इन्हें निखारकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में ज्योति शर्मा, विकास कुमार, अभिनव यादव ने अहम भूमिका निभाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights