ग्राम पंचायत अब्दुल्लागंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2023-12-04-at-18.07.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अब्दुल्लागंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र विधायक हरीश शाक्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश राजेश यादव रहे। विधायक हरीश शाक्य ने कहा मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए,उनकी हर जरूरत को पूरा करने के लिए कई सारी योजनाएं क्रियान्वित की है। किसान सम्मान निधि हो, प्रधानमंत्री आवास योजना, गांव -गांव घर-घर स्वच्छ जल योजना, गरीब परिवार के लिए आयुष्मान भारत योजना, ऐसी तमाम योजनाएं हैं। मोदी सरकार केवल एक ही मंत्र है, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ।
राजेश यादव ने मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया और कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था का राज्य है, जनता भय मुक्त होकर रह रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

किसानों को रात दिन बिजली मिल रही है । गरीब जनता को मुफ्त अनाज मिल रहा है। मोदी है तो मुमकिन है, मोदी पर पूरी देश की जनता का विश्वास है। मोदी के नेतृत्व में,मोदी जी के जन विश्वास के कारण राजस्थान,छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश मैं भारी जनादेश प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 में भी हमारा देश विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र की ओर कदम रखेगा। हमें 2024 में मोदी के हाथों को सशक्त कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना है । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, जिला पंचायत सदस्य उदयवीर दिवाकर, मंडल महामंत्री आनंद मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र यादव एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights