बदायूँ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत की नई कार्यकारिणी के लिए प्रांत अध्यक्ष और प्रांत मंत्री की आज घोषणा दी गई । दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पूर्व प्रांत अध्यक्ष और मंत्री का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें बदायूं जनपद के निवासी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अंकित पटेल को प्रांत मंत्री बनाया गया। प्रांत अध्यक्ष आगरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ मनु प्रताप सिंह घोषित हुए हैं । अंकित पटेल को प्रांत मंत्री का पद प्राप्त होने पर बदायूं जनपद के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। विभाग सहसंयोजक हरिमोहन सिंह पटेल, जिला संगठन मंत्री विवेक जादौन, हिमांशु मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि ने शुभकामनाएं बधाई दिया है l