टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने जलबा बिखेरा

WhatsApp-Image-2023-12-03-at-20.00.10
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बरेली आगरा हाइवे स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव उददीपन में बच्चों ने आज अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। पूरे समय तक उपस्थित लोग तालियाँ बजाकर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम का उत्साहवर्धन करते रहे। बीते शैक्षिक सत्र में टॉपर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के चैयरमैन उद्योगपति विनोद कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि देवेश बंसल ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रजवल्लित और माल्यार्पण किया इस पश्चात उन्होने कहा कि विद्यालय हमेशा ही बच्चों को बेहतर शिक्षा देता रहा है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिये जाते हैं। चैयरमैन ने कहा कि जल्द ही विद्यालय में बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए कई अन्य गतिविधियां कराई जायेंगी जो उनके उज्जवल भविष्य में रामबाण साबित होंगी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक शरद बंसल और प्रबन्ध निदेशक एकेडमिक शिल्पी बंसल ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए देते हुए पूर्ण मनोयोग से पढाई पर ध्यान देने को कहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय के कई बच्चों ने पढाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में नाम रोशन किया है।

उन्हें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में टिथोनस स्कूल जिले में अपना नाम और भी ज्यादा रोशन करेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृखंला में नन्हें मुन्ने बच्चों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम को प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति, पंजाबी नृत्य, गरबा, माँ गँगा आदि पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर सभी को तालियाँ बजाने को मजबूर कर दिया सभी ने बच्चों के कार्यक्रम की बेहद प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्या शुभा पाण्डेय, मनप्रीत बख्शी, कविता थरेजा, प्रसून सक्सेना, आशीष रस्तोगी, मोहित शर्मा, राहुल आर्या, मंजीत खन्ना आदि रहे। ये मेधावी हुए सम्मानित- आर्यन यादव, निक्श शरद अग्रवाल, अब्दुल्ला शादन, समी, लक्ष्य भारद्वाज, शुब्रा माहेश्वरी, मानवी थरेजा, रशमी सिंह

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights