गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में दो मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई हैं। पहले वारदात पडरौना से है और दूसरी वारदात संतकबीरनगर से है। दोनों ही वारदातों में दो बच्चों से दरिंदगी की गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची गांव के प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रही थी, तभी आरोपी बच्ची को बहलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दोपहर करीब 2:30 बजे घर आने के बाद से बच्ची सहमी हुई थी। मां ने पूछा तो उसने रास्ते में घटी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी टुन्नू गौतम के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शहर के एक मोहल्ले में शनिवार की शाम एक युवक ने साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्ची की मां ने 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुचे एएसपी, सीओ, और फॉरेंसिंक टीम ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया।युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। मासूम की मां ने तहरीर में कहा कि उसकी बेटी शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस का 20 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसलाकर एक खाली घर में ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी रोते हुए घर आई और घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला युवक के घर पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।