बिल्सी। जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देश पर आज गुुरुवार को एसडीएम आरबी सिंह ने क्षेत्र के गांव खंडुआ और नगर की गल्ला मंडी में लगाएं गए गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि केंद्र को संचालित करने के लिए उनके पास पर्याप्त बारदाना एवं धनराशि खाते में मौजूद है। मगर अभी तक यहां किसी भी किसान ने अपना गेंहू को बेचा है। यहां भी अभी तक कोई भी खरीद नहीं हो सकी है। उन्होने बताया कि आज केंद्र का पहला दिन था। धीरे-धीरे किसान अपना गेंहू लेकर आने लगेगें। केंद्रों पर किसी भी किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जिस किसी केंद्र की शिकायत मिलेगी। उसके केंद्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई जाएगी।