मिनी कुम्भ ककोड़ा मेला में रात 11बजे से “कर्फ्यू” लागू ? पुलिस ने किया एनाउंस,बाजार बंद

WhatsApp-Image-2023-11-30-at-8.31.45-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। रुहेलखण्ड के मिनी कुम्भ के रूप में विख्यात ककोड़ा मेला में कल रात 11 बजे से से अघोषित “कर्फ्यू” सा लागू हो गया है। रात में हर ओर सन्नाटा ही सन्नाटा नजर आ रहा था। दरअसल कल रात 8-9 बजे पुलिस गाड़ी पर लगे लाउडस्पीकर से ऐलान किया गया कि सभी लोग रात 11 बजे से अपने अपने तम्बू के अंदर चले जाएं,कोई बाहर नजर नही आये,बरना पुलिस पकड़ लेगी, रात 11 बजे तक बाजार और सभी दुकाने भी बंद कर दे। ककोड़ा मेला सीओ के के तिवारी ने फोन पर बताया कि हम औऱ अन्य पुलिस अधिकारी व सभी पुलिस फोर्स मेला में डटे हुए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस की छह से अधिक गाड़िया लगातार राउंड ले रही,पुलिस फोर्स गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि कल रात मेला छेत्र में सुनसान हो गई थी, कुछ छेत्र में ही मेला बचा है, लगभग मेला उखड़ चुका है। रात में शराबी औऱ खुराफाती घूमते रहते है,किसी महिला या बच्चे के साथ कोई घटना नही हो जाये। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कल रात एनाउंस किया था कि रात 11 बजे के बाद महिला बच्चे डेरे तम्बू से बाहर नही निकले, दुकाने बन्द कर दे। मेला बहुत कम रह गया है,इसलिये मेला छेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी कड़ी कर दी गई है।

उन्होंने बताया आज दिन में मेला बहुत तेजी से उखड़ा है, आज रात करीब 500 मीटर छेत्र में ही मेला बचा है। श्रद्धलु औऱ दुकानदार बहुत तेजी के साथ वापसी कर रहे है। मेला छेत्र औऱ गंगा तट पर सन्नाटा पसरने लगा है। आपको बता दे ककोड़ा मेला 20 नवंबर को शुरू हुआ था, 26 को उद्घाटन हुआ,27 को कार्तिक पूर्णिमा पर 6-7 लाख श्रद्धालु पहुचे। गंगा तट पर तम्बुओं का अस्थाई शहर बसा, गुलजार हुआ और दो दिन बाद ही उजड़ने लगा और आज रात से वीरान होने लगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights