मदर्स पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोगाम ऑन आर्ट इंटीग्रेशन कार्यशाला हुई

WhatsApp-Image-2023-11-19-at-16.31.47
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोगाम ऑन आर्ट इंटीग्रेशन कार्यशाला का समापन हो गया। बुलंदशहर से पधारी डॉक्टर रीता शर्मा एवं श्याम प्रकाश तिवारी ने अपने-अपने अनुभव कौशल को रोचक, सारगर्भित व अनेकानेक क्रियाकलापों का प्रदर्शन कर उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं का ज्ञानवर्धन किया। ज्ञातव्य हो यह कार्यशाला सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कराई गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसमें मदर्स पब्लिक स्कूल, मदर एथिना स्कूल, ब्लूमिंगडेल, ए पी एस,बाबा इंटरनेशनल स्कूल, तिथोनस , बी आर बी, गंगा पब्लिक स्कूल, बी आर पब्लिक स्कूल ,के ख्याति प्राप्त व बहुचर्चित स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यशाला के समापन पर मदर्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने श्याम प्रकाश शर्मा एवं डॉ रीता शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षक, शिक्षिकाओं के शिक्षण कार्य में निखार आता है। हमें विषम परिस्थितियों में भी अध्यापक की गरिमा को बनाए रखना चाहिए, क्योंकि छात्र-छात्राएं हमारे आचरण एवं व्यवहार से ही सीखते हैं शिक्षक ,शिक्षिकाए छात्र, छात्राओं का दर्पण होते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights