मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर दिल्ली के व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह

November 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।।रविवार को अहमदाबाद में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल होना है, इसको लेकर दिल्ली के व्यापारियों और बाजारों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । दिल्ली में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बयान जारी करके कहा कि खान मार्केट, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, रोहिणी, पीतमपुरा आदि बाजारों में व्यापारियों ने विशेष रूप से LED की व्यवस्था की है जिससे कि आने जाने वाले लोग भी मैच का लुत्फ उठा सकें , इसके अलावा खाने पीने का इंतजाम भी किया जा रहा है । कुछ लोगों ने ढोल नगाड़े आदि की भी व्यवस्था की है जिससे कि भारत के हर चौके छक्के पर ढोल नगाड़े बजा सकें । कुछ जगहों पर तो LED स्क्रीन और प्रोजेक्टर का किराया डबल हो गया है । होटलों और रेस्टोरेंट में भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, बड़ी बड़ी स्क्रीन के साथ साथ खिलाड़ियों के नाम से विशेष डिश बनाई जा रही है , कुछ रेस्टोरेंट ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट ऑफर देने की भी तैयारी कर रहे हैं , कुछ रेस्टोरेंट ने सिटिंग अरेंजमेंट को भी बढ़ा दिया है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बृजेश गोयल ने बताया कि कल चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, खारी बावली, कश्मीरी गेट, भागीरथ प्लेस, लाजपत राय मार्केट, नया बाजार, मोरी गेट आदि बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे , लेकिन करोल बाग, कमला नगर, लाजपत नगर, गांधी नगर सरोजिनी नगर, ग्रेटर कैलाश, रोहिणी, पीतमपुरा आदि बाजार खुलेंगे । सीटीआई के अनुसार वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान 19 नवंबर को दिल्ली के बाजारों में छुट्टी जैसा माहौल रहने की संभावना है क्योंकि व्यापारियों के साथ साथ आम लोग भी मैच का लुत्फ उठाना चाहेंगे इसलिए यह भी संभावना है कि बहुत लोग घर से बाहर ही ना निकलें ।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights