फेस्टिव सीजन में बिगड़ गया है आपका पाचन

WhatsApp-Image-2023-11-08-at-6.59.50-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस पर्व की तैयारियों में लगा हुआ है। दीपावली हिंदूओं का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहारों का सीजन हो और खाने-पीने का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फेस्टिव सीजन में बनने वाले पकवानों का स्वाद ही कुछ अलग होता है। ऐसे में लोग सारी पाबंदियां भूलकर इस दौरान जमकर खाते हैं। हालांकि, ज्यादा खाने की वजह से कई बार पाचन या पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपके त्योहार का मजा पूरा किरकिरा हो जाता है, जिसकी वजह से कई बार लोग जी भर के अपना पसंदीदा पकवान खा नहीं पाते हैं। अगर आप भी अक्सर इस डर की वजह से पकवान खाने से बचते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे मसालों के बारे में, जो आपको गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत दिलाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जीरा

जीरा हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह हमारी आंत के स्वास्थ्य को काफी प्रभावित करता है। साथ ही इसमें इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डाइबिटिक और कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि जीरा बाइल प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो पोषण अब्जॉर्प्शन और पाचन के लिए जरूरी है।

अदरक

खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला अदरक भी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में हमारी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और अल्सररोधी गुण लंबे समय से कई समस्याओं से राहत दिलाते आए हैं। साथ ही यह स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है।

सौंफ

फाइबर से भरपूर सौंफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मदद करता है। इसे खाने से पेट की सूजन तो कम होती ही है, साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

दालचीनी

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली दालचीनी भी पाचन समस्याओं को दूर करने में सहायक है। यह ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए जरूरी है और ब्लोटिंग से राहत देता है।

इलायची

ज्यादा खाने की वजह से अगर आप ब्लोटिंग, गैस या अपच का शिकार हो गए हैं, तो इलायची आपको इससे राहत दिलाने में मददगार साबित होगी। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो पाचन तंत्र के लिए जरूरी है।

काली मिर्च

अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, तो काली मिर्च इसमें फायदेमंद साबित होगी। यह डाइजेस्टिव एंजाइम के रिलीज को बढ़ाता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह सूजन को भी कम करने में मददगार है।

धनिया के बीज

पाचन संबंधी समस्याओं जैसे ब्लोटिंग और बेचैनी के राहत दिलाने में धनिया के बीज काफी कारगर साबित होंगे। इतना ही नहीं कुछ मामलों में, इससे भूख भी बढ़ सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights