म्याऊ में एमएफ हाइवे पर यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, पांच यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

WhatsApp-Image-2023-10-31-at-7.47.22-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में आज शाम एमएफ हाइवे की बदहाल सड़क पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक प्राइवेट बस पलट गई। इसमे पांच यात्री घायल हो गए। जिसमे एक यात्री की हालत गम्भीर बनी हुई है। मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे प्राइवेट बस बदायूं की तरफ से म्याऊं आ रही थी। कस्बा म्याऊं में सड़क बदहाल है, सड़क पर जगह जगह गड्ढे है। इन्ही गड्ढे में पहिया जाते ही बस पलट गई। संतुलन बिगड़ने से बस रोड पर ही पलट गई।
अलापुर थाना क्षेत्र की म्याऊं पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बिशुनपुरी निवासी ओमप्रकाश (55) का एक पैर बस में दब कर एक कट गया। साथ में अन्य चार लोग घायल हो गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उधर बस चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी म्याऊं इंचार्ज राजपाल सिंह एवं अलापुर एस ओ धनंजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद में सभी घायलो को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। उधर वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। शिवाजी,शौकत अली भी घायल हुए हैं। इसके अलावा विशनपुरी निवासी ओमप्रकाश मास्टर गम्भीर घायल हैं जिनका पैर कट गया है। धर्मपुर निवासी वीरपाल की 40 वर्षीय पत्नी बेबी भी गम्भीर घायल है। इन दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि प्राइवेट बस बदायूं से म्याऊं की तरफ आ रही थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights