अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 तरह की साग

images-5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सर्द हवाओं के साथ ही देश के कई हिस्सों ठंडी ने दस्तक दे दी है। ठंड का मौसम बेहद सुहाना होता है और इस मौसम में खाना खाने का अपना अलग मजा होता है। इस मौसम में बाजार में कई सारी सब्जियां मिलती हैं, जिसकी वजह से भी कई लोगों को यह सीजन काफी पसंद होता है। इस सीजन की एक खास यह भी है कि आप खाने के साथ-साथ इस मौसम में अपना वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस मौसम में कई पत्तेदार सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती है। स्वाद में बेहतरीन ये साग आपका वजन कम करने में भी काफी मददगार होती है। अगर आप यह सुनकर हैरान रह गए हैं, तो आपको बता दें कि यह पूरी तरह से सही है। सर्दियों में मिलने वाली पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बेथुआ आदि न सिर्फ हमारे स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि वजन घटाने में भी काफी मजेदार है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ पत्तेदार सब्जियों के बारे में- सरसों का साग सर्दियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला साग है,जो कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन ए, सी, डी, और बी12 के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटाने के लिए काफी अहम होते हैं। इसका हल्का कड़वा स्वाद मिर्च के तीखेपन के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे अक्सर मक्की की रोटी के साथ खाया जाता है और यह वजन कम करने में मदद करता है। यह विटामिन ए, सी, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद भरपूर फाइबर देर तक आपके पेट को भरा रखता है,जिससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। यह साग थोड़ी कोमल है और कुछ हद तक पालक के समान दिखती है। वजन घटाने के लिए आप चौलाई का साग डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे पिगवीड के नाम से भी जाना जाता है। यह विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों में शामिल होता है। कैलोरी में कम यह साग से भरपूर होता है, जो इसे वजन घटाने में आपकी मदद के लिए परफेक्ट बनाता है। बेथुआ साग की बनावट कोमल होती है, लेकिन इसमें थोड़ा सा कुरकुरापन होता है। आप विभिन्न व्यजंनों को बनाने के लिए बथुआ का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोई, जिसे मालाबार पालक के नाम से भी जाना जाता है, पूर्वी भारत से उत्पन्न होता है और आमतौर पर आलू और कद्दू के साथ मिलाकर बनाया जाता है। विटामिन ए और फाइबर से भरपूर, पोई साग वजन घटाने में मदद करता है और स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights