बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की 21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी सोमवार को बरेली क्लब में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समारोह में रोटरी परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और क्लब सदस्यों की सहभागिता रही।समारोह के मुख्य अतिथि डीजी सीए जसवीर सिंह भाटिया रहे। उनके साथ आईपीडीजी सीए राजेन विद्यार्थी, पीडीजी किशोर कट्ट्रो, डीजी एन. विनय कृष्णन और ईडीएस गौरव जैन समेत रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण किया। रेनु प्रिया महाजन ने प्रेसिडेंट, नीलू मेहंदी रत्ता ने सेक्रेटरी और दीप्ति गर्ग ने ट्रेजरर का पद संभाला। इस दौरान क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राधा सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. साजा बेगम, रिचा टंडन, डॉ. शालीन दीक्षित और सविता मल्होत्रा की उपस्थिति रही।इंस्टॉलेशन समारोह को सेवा कार्यों से भी जोड़ा गया। क्लब की ओर से पांच जरूरतमंद बच्चों की एक वर्ष की स्कूल फीस का सहयोग किया गया। वहीं, एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई।समारोह में डॉ. महाजन, डॉ. अशोक मेहंदी रत्ता, डॉ. दीक्षित, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. अतुल अग्रवाल, संजय रेखरीवाल, संजय चावला और सीए सुधीर मल्होत्रा समेत कई गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।नई प्रेसिडेंट रेनु प्रिया महाजन ने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान रोटरी की सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। नई टीम को सदस्यों एवं अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं।