बरेली। रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस का इंस्टॉलेशन समारोह स्टेशन रोड स्थित होटल में उत्साह, गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसवीर सिंह भाटिया मुख्य अतिथि रहे । समारोह के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया । सुधा गुप्ता ने अध्यक्ष, मुक्ता अग्रवाल ने सचिव तथा रिचा अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला । मुख्य अतिथि जसवीर सिंह भाटिया ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को केवल आर्थिक सहायता देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराना अधिक सार्थक सेवा है । इसी भावना के अनुरूप क्लब द्वारा सेवा कार्यों के अंतर्गत एक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित कराया गया । एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग दिया गया। शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने तथा सेवा के नए आयाम स्थापित करने के संकल्प के साथ रोटरी क्लब फ्रेगरेंस की शुरुआत की है। कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा बंसल एवं निधि अग्रवाल ने प्रभावशाली एवं आकर्षक ढंग से किया। समारोह में चीफ डिस्टिक सेक्रेट्री गुल नवाज, डीजीएन विनय कृष्णा, डिस्टिक सेक्रेट्री गौरव अग्रवाल जैन, असिस्टेंट गवर्नर कनिका शर्मा, आईपीडीजी राजेन विद्यार्थी, नरेश मलिक , संजय रेकरीवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब की उषा कुमार, अंजू अदलखा, गीता जुनेजा, मनीषा मेहरा, लेखा खंडेलवाल, सीमा सिंघल, सविता अग्रवाल, शालू मित्तल, निधि अग्रवाल, शुभ्रा बंसल, पारुल, पूजा अग्रवाल, संगीता, हेमा अग्रवाल एवं पूनम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।