रोजाना पिएं पपीते के पत्तों का जूस

download-2-6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। पपीता एक फल होने के साथ-साथ अपने आप में एक संपूर्ण औषधि भी है। इसका फल हो या फिर पत्तियां सभी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। फाइबर युक्त पपीते की पत्तियों का जूस न केवल आपके ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। कब्ज के लिए इसके पत्तियों का जूस तो रामबाण है, इसे पीने से हमारी आंत एकदम साफ हो जाती है। इतना ही नहीं डेंगू बुखार में भी इसका जूस बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। टाइफाइड में अक्सर मरीजों के प्लेटलेट्स डाउन हो जातें हैं, ऐसे में इसकी पत्तियों के जूस को पीने से मरीज का प्लेटलेट्स बहुत ही जल्दी रिकवर होने लगता है। आइए जानते हैं पपीते की पत्तियों के जूस के फायदों के बारे में जूस का सेवन कुछ ही दिनों में अपना असर दिखा देता है, इसलिए इसका लम्बे समय तक सेवन हमारे शरीर पर अपना दुष्प्रभाव भी दिखाने लगता है, इसलिए इसका सेवन सीमित समय तक ही करना चाहिए।इसमें हाई लेबल में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के हमारे शरीर के लिए बहुत तरीकों से फायदेमंद है। मच्छरों के काटने से होने वाले डेंगू बुखार में इसके जूस का खाली पेट सेवन बुखार में होने वाले थकान,सिर दर्द,मतली और स्किन पर पड़ने वाले चकत्ते से छुटकारा दिलाने में सहायक सिद्ध होता है। ऐसे में अगर प्लेटलेट्स डाउन हो जाए, तो इसका जूस तुरंत राहत दिलाता है। दिन तक फाइबर युक्त पपीते के जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ये आंतों की भी अच्छे से सफाई कर देता है। जिससे पेशेंट के भूख न लगने की समस्या समाप्त हो जाती है और पेशेंट ऊर्जावान महसूस करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त पपीते की पत्तियों के जूस के सेवन से बाल जड़ से मजबूत हो जाते हैं और इनमें ग्रोथ भी होने लगती है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पपीते के पत्तियों का जूस पीने से शरीर के किसी भी अंग में होने वाले सूजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसलिए पपीते के पत्तियों का जूस सुबह खाली पेट पीना हर तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसे कम ही मात्रा में पिएं। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीने से सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights