उझानी। कोतवाली क्षेत्र के पटपरागंज मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दादा – नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख रैफर कर दिया। बुधवार की शाम थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल के रहने वाला आकाश (22) पुत्र राजेंद्र अपने दादा नेत्रपाल (55) पुत्र जसवंत के साथ बाइक द्वारा उझानी से अपने गांव जा रहा था। वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के सुकटिया व पटपरागंज मार्ग के मध्य पहुंचा तभी खेत में जुताई कर सड़क पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दादा – नाती गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को सड़क पर तड़पते देख राहगीरों ने हादसे की सूचना एम्बुलेंस को दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने दादा – नाती की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । वहीं घायल आकाश ने बताया कि ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया।