नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में आज महिलाएं मोदी का आभार जाता रही

WhatsApp-Image-2023-10-25-at-4.52.21-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बदायूँ विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा डायट परिसर स्तिथ ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने मातृशक्ति के प्रति जागरूक किया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही यह महिला आरक्षण बिल संभव हुआ। प्रधानमंत्री शुरू से ही महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहे। चाहे महिला सशक्तिकरण की बात की जाए, चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बात की जाए। उऩ्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ,करोड़ शौचालय (इज्जत घर) का निर्माण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू की। इस बिल से लाखों महिलाओं के सपने पूरे होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा ने कहा यह नारी शक्ति का देश है। अब सामान्य महिला कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उऩ्होंने कहा कि अन्य सरकारों में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हुआ करती थी ,आज प्रधानमंत्री मोदी और योगी के कारण महिलाएं सुरक्षित है बदमाशों का आतंक खत्म हुआ है संपूर्ण नारी शक्ति मोदी जी को धन्यवाद देती है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही है।बलोकसभा व विधानसभा में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक पारित किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं राजनितिक क्षेत्र मे अपना उच्च योगदान दे सकेंगी। बदायूँ सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि 75 वर्ष की आजादी के पश्चात आज यह प्रथम अवसर है जब केंद्र की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए असल मायने में अनुकूल कदम उठाए। इसके पूर्व में भी बहुत सी सरकारें आईं और गई। बड़े- बड़े विज्ञापन चलते की लड़की लड़का एक समान परंतु किसी ने भी नारियों के सशक्तिकरण के लिए संविधान सम्मत अधिकार देने का कार्य नहीं किया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जब से भारत की कमान संभाली, संवैधानिक अधिकार महिलाओ को दिए गए। आज मोदी जी ने महिला आरक्षण के माध्यम से नारी शक्ति वंदन किया और आज पूरे भारत की सभी महिलाएं प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन कर रही हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, उझानी चेयरमैन पूनम अग्रवाल, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, सीमा राठौर, रानी सिंह पुंढीर, रेनू सिंह, रजनी मिश्रा, सलोनी पाठक, करुणा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights