बदायूं में रामनवमी पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया,कन्या भोज कराया,शक्तिपीठ नगला मंदिर में देवी भक्तों की भीड़ उमड़ी

WhatsApp-Image-2023-10-23-at-2.57.41-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रामनवमी पर्व आज श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। शहर में शक्तिपीठ नगला मंदिर में सुबह से ही मां दुर्गा के भक्तों की लंबी कतारे लग गई और मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना कर धूपवत्ती जलाकर मां दुर्गा की पूजा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


वही मां दुर्गा के दर्शनों के लिए नगला मंदिर की कमेटी ने उचित व्यवस्था की थी और भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए वेरिकेटिंग कर लाइन लगाकर भक्तों को माता के दर्शन कराये गये।

मां दुर्गा के दर्शन के बाद लोगों ने घरों पर कन्या भोज भी कराया ।वही शक्तिपीठ नगला मंदिर के बाहर विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया था जहां मां दुर्गा के भक्तों ने भंडारों का भी आनंद लिया वहीं मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकान भी लगाई गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। जिलेभर में रामनवमी का पर्व पूर्ण श्रद्धाभाव और आस्था के साथ मनाया गया।

बड़ी संख्या में देवी भक्तो ने आठ दिनों तक उपवास रखा। आज देवी माँ की विशेष पूजा अर्चना कर और कन्या भोज कराने के बाद उपवास खोला सुबह से ही घरों से नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं घरो से निकल पड़े,गली मोहल्लों में सुबह से ही बच्चों की चहल पहल शुरू हो गई।

घर घर कन्या बरुआ को भोज कराया, उन्हें उपहार भेंट किये गए। घरो में और मन्दिरो में दिन भर देवी माँ के भजन कीर्तन होते रहे।

शहर में नगला देवी शक्ति पीठ पर कल से ही भंडारे कराने वाले देवी भक्तो ने स्टाल सजाने शुरू कर दिए, सुबह तड़के ही पकवान बनने लगे। सुबह से भंडारे शुरू हो गए जो दोपहर तक जारी रहे। आज कन्याओं का टोटा पड़ गया। लोगो को कन्याओं को भोज कराने के लिए भटकना और परेशान भी होना पड़ा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights