कुंवरगांव क्षेत्र में डेंगू का कहर जारी,एक और महिला की मौत
कुंवरगांव। क्षेत्र में डेंगू का कहर लगातार जारी है ।आये दिन डेंगू बुखार से पीड़ित किसी न किसी पीड़ित किसी न किसी मरीज की मौत हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अपचार न मिलने के कारण लोग झोलाछापों के यहां इलाज कराने रहे हैं । ताजा मामला रविवार का है जहां सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव गंज में एक महिला की डेंगू बुखार से मौत हुई गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झोलाछापों के यहां इलाज करा रहे हैं । राजवती पत्नी सेवाराम उम्र 52 वर्ष को तीन दिन से बुखार आ रहा था जहां परिजन बदायूं में एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे शनिवार को जांच के दौरान डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी । रविवार को हालत खराब होने पर परिजनों ने बताया कि राजवती को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया ।महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है । उधर ग्रामीणों का कहना कि गांव के रौनक , लवकुश, संजीव, धर्मपाल, देवेंद्र, श्यामपाल श्रीवास्तव, ओमकार, प्रेमपाल, रामनिवास समेत कई लोग बुखार से पीड़ित हैं जो कुवरगांव में झोलाछापों के यहां इलाज करा रहे हैं गांव में ग्राम प्रधान ने दवा का कोई छिड़काव नहीं कराया है गांव मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है । गंदगी फैली हुई है । इस संबंध में बिनावर सीएचसी प्रभारी डाक्टर नरेंद्र पटेल का कहना है कि डेंगू से महिला की मौत की सूचना नहीं मिली है फिर भी सोमवार को गांव में कैंप लगवा दिया जायेगा ।
इंसेट-
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कुवरगांव पर नहीं मिलता लोगों को इलाज़ ग्रामीणों का कहना कि कुवरगांव नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर जाओ तो कभी वहां डाक्टर नहीं मिलते है तो कभी दवा न होने का बहाना कहते हुए भगा दिया जाता । मजबूरी में झोलाछापों के यहां इलाज कराना पड़ रहा है । स्वास्थ्य केंद्र पर कोई बेहतर सुविधाएं नहीं हैं ग्रामीण दवा लेने जाते हैं लेकिन निराश होकर लौट आते हैं ।।













































































