एस्सल किडज़ स्कूल में दशहरा पर्व हर्ष, उल्लास और उमंग के साथ मनाया

WhatsApp-Image-2023-10-21-at-7.26.02-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एस्सल किडज़ स्कूल में दशहरा पर्व का त्योहार अत्यंत हर्ष उल्लास और उमंग के साथ विद्यालय प्रांगण में किया गया | विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम की लीलाओं का, मंचन के माध्यम से रामायण के पात्रों का ज्ञान कराया गया | जिसमें भगवान श्रीराम के स्वरूप में सामर्थ और प्रारब्ध गुप्ता एवं सीता के स्वरूप में अंशिका सक्सेना , आशी यादव , गार्गी , अग्रिमा , अनिका और तनिष्का ने रोल प्ले किया, लक्ष्मण का रोल ओम ने बखूबी निभाया |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों का मंचन किया। इस अवसर पर जेसीआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक, सुधांशु गुप्ता ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी और दशहरा त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है| कीर्ति शर्मा और प्रतिज्ञा शर्मा ने रामायण के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी और चारू शर्मा , सुमन रानी ने रामायण से संबंधित प्रश्न उत्तर किया एवं सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी को पुरुस्कृत किया।

विद्यालय प्रांगण में भगवान श्री राम के जय घोष के साथ वातावरण राम-मय हो गया | मंच संचालन कीर्ति और प्रतिज्ञा ने किया| रामायण से संबंधित प्रश्नोत्तर किए गए| जिसमें रिया, गर्वित सक्सेना प्रणव ,कीर्ति, आदि विद्यार्थी पुरस्कृत हुए | इस अवसर पर प्रबंधक ने विद्यार्थियों को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को अपने अंदर की बुराइयों को नष्ट करने एवं अच्छाइयों को ग्रहण करने का संदेश दिया|

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights