ब्लाक स्तरीय खेल में कबड्डी बालक वर्ग में बिनावर,बालिका वर्ग में भगवतीपुर विजयी रहा
बदायूँ। राजकीय पालीटेक्निक में ब्लाक सालारपुर की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी बाल खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कई बच्चों ने विभिन्न खेलो में बाजी मारी। दूसरे दिवस में खण्ड शिक्षा अधिकारी सालारपुर सुनील कुमार शर्मा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता का प्रारम्भ किया गया। सर्वप्रथम बालक वर्ग की कबडी का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक स्तर पर न्याय पंचायत बिनावर विजयी रहे। बालिका वर्ग कबडी में न्याय पंचायत भगवतीपुर विजयी रही। बालक वर्ग में खो खो तुलसी बाल वि० मंदिर (प्रथम स्थान स्थान) टीम विजयी रही। बालिका वर्ग में – न्याय पंचायत भगवतीपुर की टीम विजयी रही । बालक वर्ग 200 मीटर सोनू में व बालिका वर्ग 200 मीटर में निशा (प्रथमस्थान) विजय रहे। इसी प्रकार में अन्य दौड़ में कमशः 50 मी0, 100मी0 व 400 मी0 में मुजिम लाही फरीदपुर विजय रहे। गोला फेंक में विजय आकाश मोहित 2nd जितेन्द्र 3rd स्थान रहे।

समापन व पुरूस्कार वितरण में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य एस० के० आजाद द्वारा किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सालारपुर सुनील कुमार शर्मा ने माला पहनाकर व वैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिवादन किया।

कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यन्त रघुवंशी, ब्लाक संयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता उ०प्रा०शि०संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर राकेश शर्मा, कुवरपाल सिंह जमाल अख्तर, सुधीर कुमार सुमित कुमार रस्तोगी, योगेन्द्रपाल सिंह, आदित्य कुमार ताहा खान सुनिल वर्मा आयुषी पाराशरी तलत अंसारी अंकुर कुमार सचिन सक्सेना ,सुधीर कुमार साहू, गौरव उपाध्याय सौरभ भारद्वाज, दिनेश गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, रीता रानी आदि मौजूद रहे। सुधीर कुमार साहू |













































































