बीआरबी मॉडल स्कूल में जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बदायूँ। बीआरबी मॉडल स्कूल में चल रही सीबीएसई जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन अनेक जिलों से आए हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया । बी ० आर • बी • मॉडल स्कूल में 17अक्टूबर को यह टूर्नामेंट शुरू हुआ है जो 22 अक्टूबर को समाप्त होगा। आज दूसरे दिन खिलाड़ियों के मध्य बहुत जोश देखने को मिला। जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अनेक जनपद के प्रतिभागियों ने कोर्ट पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभागियों के तीन वर्ग अंडर 14, 17 और 19 स्पर्धा कर रहे हैं। इन तीनों वर्गों के खिलाड़ियों के मध्य शानदार स्पर्धा ने पूरे विद्यालय प्रांगण में जोश भर दिया। दूसरे दिन की स्पर्धा में अंडर 14 वर्ग में 18 विद्यालयों के खिलाड़ियों के मध्य 128 राउंड की स्पर्धा देखने को मिली जिसमें पाइनवुड स्कूल सहारनपुर के विद्यार्थियों ने बोधराज कॉन्वेंट बुलंदशहर के खिलाडियो को 2-0 से शिकस्त दी ।

इसी प्रकार वर्धमान अकादमी मेरठ और पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल गौतमबुध नगर के मध्य हुआ जिसमे वर्धमान अकादमी मेरठ ने 2-0 से बढ़त के साथ शिकस्त दी| अंडर 19 वर्ग की प्रतिस्पर्धा में अनेक जनपदों के 26 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमे प्रतिस्पर्धा के 128 राउंड खेले गए। खिलाड़ियों के मध्य बैडमिंटन के इन प्रदर्शनों को सुनकर जनपद के बैडमिंटन प्रेमियों ने बी0आर0बी0 मॉडल स्कूल पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया|इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन का प्रभार देख रहे।

सुभाष बत्रा जी एवं हिमांशु बत्रा ने कहा कि बी0आर0बी0 मॉडल स्कूल हमेशा से ही इस प्रकार की स्पर्धाओ का आयोजन करता रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थी कल का नहीं आज का नागरिक होता है इसलिए उसे उनके संपूर्ण विकास के लिए आज ही पहल करना आवश्यक है और खेलों के बिना न तो विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होगा न हीं मानसिक विकास होगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।













































































