उपनिरीक्षक विजय कुमार व उनके सहयोगियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

WhatsApp-Image-2023-10-17-at-19.34.20-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान मे अध्यक्ष-संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी बदायूं से मिला तथा राज्यपाल, मुख्यमत्री, मुख्य सचिव को संबोधित मांग पत्र सौंपा साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को भी पत्र प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के अध्यक्ष/संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि उप निरीक्षक विजय कुमार द्वारा माह मई 2023 मे सूचना कार्यकर्ताओ से अभद्रता करने के साथ ही जनपद बदायूं से सूचना कार्यकर्ताओ को खत्म करने की बात कही गई, उनके विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, जिलाधिकारी बदायूं, मंडल आयुक्त बरेली सहित उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किए गए, क्षेत्राधिकारी उझानी के साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को जांच सौंपी गई किंतु जांच का परिणाम शून्य रहा, ऐसा प्रतीत होता है कि उप निरीक्षक विजय कुमार अत्यन्त शक्तिशाली है। कुछ असामाजिक तत्व उपनिरीक्षक विजय कुमार के सहयोगी हैं। राठोड़ ने कहा कि 17 अक्टूबर 2023 को उप निरीक्षक विजय कुमार के सहयोगियों द्वारा प्रतिष्ठित सूचना कार्यकर्ता एवम संगठन के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल के साथ अभद्रता की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शासन द्वारा सूचना कार्यकर्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जारी शासनादेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है। आज हम सबने सुरक्षा विषयक शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग के साथ ही उपनिरीक्षक और उसके सहयोगियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग उठाई है। प्रभावी कार्यवाही न होने पर सत्याग्रह की रणनीति तैयार की जायेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, तहसील समन्वयक सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह, तहसील समन्वयक बदायूं राम लखन, ब्लाक समन्वयक विनोद गुप्ता, नेत्रपाल, चेत सिंह आदि की सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights