बीएएमएस की परीक्षा में धरे गए पांच नकलची

4161
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा में शनिवार को पांच नकलची पकड़े गए। सभी के पास से नकल की पर्चियां बरामद की गईं। परीक्षार्थियों ने नकल की पर्चियां बहुत छोटे आकार की बना रखी थीं, ताकि वह पकड़ में न आएं पांचों नकलची विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष व संस्थान के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए नकलचियों में से चार एमडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, आगरा व एक एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मथुरा का है। शनिवार को बीएएमएस थर्ड प्रोफेशनल बैच 2018-19 की मुख्य, विशेष और पूरक परीक्षा थी। इसके अलावा फर्स्ट प्रोफेशनल के परीक्षार्थियों की संस्कृत विषय की विशेष व पूरक परीक्षा थी। परीक्षार्थियों ने नकल की पर्चियां पेंट की जेब में, रुमाल में छुपा रखी थीं। एक परीक्षार्थी ने प्रवेशपत्र पर ही बहुत छोटे अक्षरों में नकल लिख रखी थी। कक्ष निरीक्षकों की जांच के दौरान परीक्षार्थियों के पास से पर्चियां बरामद की गईं। उनके खिलाफ अनफेयरमीन (यूएफएम) में कार्रवाई की गई। बीएएमएस की परीक्षा में अब तक कुल सात नकलची पकडे़ जा चुके हैं। सभी नकल करने के लिए पर्चियां बनाकर अपने साथ लाए थे। प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि पांच छात्र और दो छात्राओं के खिलाफ अब तक नकल में कार्रवाई की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights