भारत ने छुई नई ऊंचाइयां तो पाकिस्तान चिंता में पहुंचा

5456
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

एशियाई खेल 2023 का समापन हो चुका है। भारतीय एथलीट देश वापस लौट चुके हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। हालांकि, पड़ोसी देश पाकिस्तान में ऐसा कुछ नहीं हुआ। एशियाई खेल 2023 में पाकिस्तान ने कुल तीन पदक हासिल किए हैं। इनमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान ने आखिरी स्वर्ण 2014 में जीता था। वहीं, भारत ने इसी साल 28 स्वर्ण पदक जीते हैं। मौजूदा समय में पाकिस्तान का प्रदर्शन भले ही भारत की तुलना में बेहद खराब हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब पाकिस्तान भारत से दोगुने पदक जीता था। यहां हम हर एशियाई खेल में दोनों देशों का प्रदर्शन दिखा रहे हैं। 1951 में पहली बार एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था। नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने 51 पदक जीते थे। पाकिस्तान ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था। इसके बाद 1954 में भारत के प्रदर्शन में गिरावट आई और भारत की झोली में सिर्फ 17 पदक आए। वहीं, पाकिस्तान ने पहली बार एशियाई खेलों में भाग लिया और 13 पदक जीते। 1958 में भारत ने एशियाई खेलों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया और सिर्फ 13 पदक जीत पाया। इस बार पाकिस्तान ने भारत से ठीक दोगुने 26 पदक जीते। इसके बाद 1962 में पाकिस्तान ने 28 और भारत ने 33 पदक जीते। 1970 से पाकिस्तान के प्रदर्शन में गिरावट शुरू हुई और भारत का प्रदर्शन लगातार निखरता गया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
सालभारतपाकिस्तान
195151भाग नहीं लिया
19541713
19581326
19623328
1966218
19702510
19742811
19782817
19825711
1986379
19902312
19942310
19983515
20023613
2006534
2010658
2014575
2018704
20231073
कुल779207

साल 2002 तक पाकिस्तान 10 के करीब पदक जीतता रहा, लेकिन कभी यह संख्या 17 के पार नहीं गई। वहीं, भारत इस दौरान लगातार अपना प्रदर्शन बेहतर करता रहा। आमतौर पर 20 से 30 पदक जीतने वाले भारत ने 1982 में 57 पदक जीते। यह उस समय देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 1998 से भारत के पदक जीतने की निरंतरता बेहतर हुई और पदकों की संख्या 30 से ऊपर रहने लगी। 2006 एशियाई खेलों में भारत ने 53 पदक जीते। वहीं, पाकिस्तान को सिर्फ चार पदक मिले। इसके बाद से हर बार भारत ने 50 से ज्यादा पदक जीते। 2018 में एक बार फिर भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 70 पदक अपने नाम किए। वहीं, पाकिस्तान का प्रदर्शन लगातार गिरता रहा। 2018 में भी पाकिस्तान को सिर्फ चार पदक मिले। 2023 में कहानी पूरी तरह बदल गई। भारत ने पहली बार पदकों का शतक लगाया और 107 पदक जीते। वहीं, पाकिस्तान सिर्फ तीन पदक जीत पाया। पाकिस्तान ने 2002 में 13 पदक जीते थे। इसके बाद से यह देश एशियाई खेलों में कभी दहाई का आकड़ा नहीं छू पाया है। अब तक पाकिस्तान ने इस प्रतियोगिता में सिर्फ 44 स्वर्ण जीते हैं, जबकि भारत 2023 में ही 28 स्वर्ण जीतने में कामयाब रहा है। एशियाई खेलों में पाकिस्तान ने कुल 44 स्वर्ण, 64 रजत और 99 कांस्य पदक जीते हैं। कुल मिलाकर पाकिस्तान ने 207 पदक जीते हैं और एशियाई खेलों में इस देश की औसतन रैंक 18 है। वहीं, भारत ने एशियाई खेलों में अब तक 183 स्वर्ण, 239 रजत और 357 कांस्य पदक जीते हैं। भारत की झोली में कुल 779 पदक हैं और प्रतियोगिता में भारत की औसतन रैंक पांच है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights