देश की पहली रैपिड रेल को जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को करेंगे समर्पित – जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह

WhatsApp-Image-2023-10-10-at-7.01.25-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमान राज्य मंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद एवं जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने भारत की पहली रैपिड रेल जो कि निजामुद्दीन दिल्ली से लेकर मेरठ तक चलने वाली है। यह रैपिड रेल पहले चरण में गाजियाबाद में शहीद स्थल से लेकर दुहाई तक 17 किलोमीटर की दूरी में चलाई जानी है उसका निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने इसका निरीक्षण करते हुए समस्त गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस प्रथम रैपिड रेल को जल्द ही देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। यह रैपिड रेल दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ मुजफ्फरनगर के यात्री जो इस रूट पर प्रतिदिन आवाजाही करते हैं उन्हें इसका बेहद लाभ मिलेगा। यह रैपिड रेल भारत की सबसे आधुनिक सबसे तेज गति से चलने वाली पहली रैपिड रेल है जो जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण होकर जनता को समर्पित होने जा रही है। इस निरीक्षण के दौरान गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक, रैपिड रेल के अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार )

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights