भाकियू ने भ्रष्टाचार में लिफ्ट तीन चर्चित संविदा कर्मियों के खिलाफ भरी हुंकार
बदायूं। मंगलवार को मालवीय आवास ग्रह बदायूं पर पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर ने कहा की सिलहरी बिजली घर पर एक ही गांव के रहने वाले चर्चित तीन संविदा कर्मी लाइनमैन हैं।जहां सिलहरी बिजली का क्षेत्र के कई गांवों में बिना स्टीमेट और बिना गेट पास के लाइन खिंचवा कर बिजली चोरी से ट्यूवबैल चालू करा दिए। जिसका ना तो आज तक कोई बिल नहीं आ रहा है। और इसकी जांच हुई।तो इसमें फर्जी पाए गए लाइनमैनों को दोषी पाए गए लेकिन उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।क्योंकि इस कार्य में मोटी कमाई का हिस्सा उच्चाधिकारियों तक पहुंचता है रहा। और राठौर ने कहा कि शीघ्र ठगी केस में इन लोगों पर f.i.r. कराई जाए और जो किसान ठगी के शिकार हुए हैं इन्हीं पैसे में ट्यूबवेल कनेक्शन कराए जाएं। जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने तीनों चर्चित संविदा कर्मियों में से एक ही परिवार से दो सगे चचेरें भाई हैं। जो तीसरा दूसरे परिवार से इनका पड़ोसी है और बिजली घर क्षेत्र के गांवों में जा जाकर वीडियोग्राफी कर अवैध तरीके से किसानों से उगाई करते हैं। बिजली घर सिलहरी क्षेत्र के गांव बावट के रहने वाले हैं।जहां चर्चित तीनों संविदा कर्मियों को बिजली के पोल पर चढ़ना नहीं आता है। इन्होंने एक बिजली के पोल पर चढ़ने एवं अवैध तरीके से उगाई करने के लिए एक प्राइवेट असिस्टेंट रख लिया है जिस गांव-गांव अपने साथ में ले जाकर क्षेत्र की जनता को दहशत का माहौल पैदा करते हैं।और संविदा कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी जांच करने पहुंचतें हैं तो ड्यूटी रजिस्टर में अब्सैंट दिखा कर छुट्टी का बहाना करके स्वास्थ्य खराब बता देतें हैं। जहां दूसरे दिन को इस ड्यूटी रजिस्टर में प्रेजेंट दिखाकर हस्ताक्षर कर देते हैं जिससे इन चर्चित संविदा कर्मियों की महीने पर सैलरी नहीं काटे इसलिए बिजली घर सिलहरी पर चर्चित संविदा कर्मियों के हौसले बुलंद हैं। राठौर ने कहा कि जिन गांवों में चर्चित संविदा कर्मियों के संरक्षण से बिजली चोरी से नलकूप एवं चोरी से लाइनें बनी हुई है उन लाइनों पर जांच करने के लिए पहुंचें सदर एसडीएम एवं विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने अभी तक चर्चित संविदा कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इन तीनों चर्चित संविदा कर्मियों के खिलाफ जल्द जल्द करवाई की जाये। पंचायत में निम्न पदाधिकारियों ने अपना सहयोग किया प्रताप सिंह दुर्विजय सिंह पटेल सुभाष पटेल सूरज पाल सिंह हवलदार खान रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मोहम्मद तारिक सायरा बी शिवपाल यादव मुनेंद्र सिंह पटेल डॉक्टर साहब सिंह वीर सिंह अशोक सिंह पटेल कल्लू वाल्मीकि सूर्य प्रताप सिंह यादव महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।













































































