परंपरागत तरीके से मनायी जाएगी गांधी जयंती, प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम

5125
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गांधी जयंती परंपरागत तरीके से मनाई जाएगी। डीएम मनोज कुमार ने समस्त कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संयोजक एवं सह संयोजक भी नामित किए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी जी का स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान रहा है। हमें ऐसी पुण्य आत्मा का जन्म दिवस पूरे मनोयोग, हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गांधी मैदान से प्रातः 6ः30 बजे प्रभात फेरी निकलेगी जो कि लोटनपुरा, गोपी चौक होते हुए वापस गांधी मैदान पर समाप्त होगी। गांधी ग्राउंड में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर प्रातः 7ः30 बजे माल्यार्पण होगा तथा शास्त्री चौक पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर प्रात 07ः45 बजे माल्यार्पण होगा। प्रातः 09ः00 बजे समस्त सरकारी कार्यालयों पर ध्वज फहराया जाएगा। स्टेडियम में पुरुष ओपन व महिला ओपन दौड़ प्रतियोगिता प्रातः 7ः00 बजे से 8ः00 बजे तक होगी। प्रातः 07ः00 बजे से 07ः45 तक मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। समस्त माध्यमिक विद्यालयों में गांधी जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता प्रातः 10ः00 बजे से होगी। प्रातः 11ः00 बजे एनएमएसएन दास कॉलेज में वर्तमान परिदृश्य में गांधी दर्शन की प्रासंगिता। प्रातः 9ः30 बजे जिला कारागार में तथा प्रातः 10ः00 बजे जिला पुरुष चिकित्सालय व प्रातः 10ः30 बजे जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरण होगा, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 11ः00 बजे, कुष्ठ आश्रम कछला में प्रातः 11ः30 तथा सूरजकुंड स्थित गुरुकुल में बच्चों को फल वितरण प्रातः 11ः45 बजे होगा। गांधी नेत्र चिकित्सालय बदायूं में रोगियों की देखरेख एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सभा प्रातः 10ः30 बजे होगी। बदायूं क्लब बदायूं में रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11ः00 से होगा। प्रातः 07ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा। गांधी आश्रम भवन में चरखे से कताई तथा अस्पृश्यता निवारण पर गोष्ठी का आयोजन अपराह्न 12ः00 बजे से होगा तथा नगर पालिका परिषद बदायूं में 3ः00 बजे से गांधी दर्शन पर बच्चों का भाषण एवं रामधुन तथा जनसभा आयोजित होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights