स्व अवनीश कुमार सिंह “पप्पू भईया” को समर्पित रहेगा शस्त्र पूजन समारोह।

WhatsApp-Image-2023-10-01-at-5.15.00-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की एक संयुक्त बैठक सर्व होटल में महासभा के मार्गदर्शक धनपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोपाली सिंह व मंडल संगठन मंत्री विजयपाल सिंह भदौरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षत्रिय महासभा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सबसे क्रियाशील सामाजिक संगठन है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस संगठन का अंग है। जनहित के कार्यों की निरंतरता से ही कोई भी संगठन समाज में स्थान बना पाता है। क्षत्रिय महासभा की बदायूं इकाई जनहित के विषयों को लेकर मुखर रहती है। अन्य इकाइयों को भी बदायूं की महासभा का अनुसरण करना चाहिए। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस बर्ष भी विजयदशमी के उपलक्ष में शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा का आयोजन जिला मुख्यालय पर भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस बर्ष का आयोजन दातागंज विधानसभा से चार बार विधायक रहे श्रद्धेय अवनीश कुमार सिंह “पप्पू भईया” को समर्पित रहेगा। जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि देश के सर्वोच्च सदन में एक राजसभ सदस्य द्वारा क्षत्रिय समाज को अपमानित करने के उद्देश्य से कविता पाठ किया गया। क्षत्रिय समाज इस कृत्य की घोर निन्दा करता है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति को मांगपत्र प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की जायेगी। बैठक में ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, मंडलीय संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर , जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री अवनीश सोलंकी, नगर अध्यक्ष बदायूं महीपाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय दिव्यांग सभा धर्मेन्द्र सिंह वैद्य, जिला संयोजक क्षत्रिय युवा सभा अमित चौहान, तहसील अध्यक्ष दातागंज राजपाल सिंह, गौरव तोमर, रवि प्रताप सिंह, राजपाल सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह चौहान, सतेंद्र सिंह चौहान, टीकम सिंह, आचार्य प्रताप सिंह आदि की सहभागिता रही। बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री भू राज सिंह ने किया तथा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान ने सभी का आभार प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights