आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में कैरियर काउसलिंग एवं गाइडेंस सभा का आयोजन हुआ

WhatsApp-Image-2023-09-30-at-6.52.34-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी. जी.) डिग्री कॉलेज में शनिवार को एक कैरियर काउसलिंग एवं गाइडेंस सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मैरिट इंटरनेशनल होटल चैन के जनरल मैनेजर ज़ुल्फ़िकार अली ने सभा में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही दिशा में कठिन परिश्रम के साथ सही गाइडेंस की आवश्कता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में सही कोर्स का चुनाव कर एकाग्रता व धैर्य के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर रहने की सलाह दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन नवेद सय्यद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्र –छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने की सलाह दी उन्होंने कहा छात्र जीवन किसी मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है अतः इसे यूही व्यर्थ न करके अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर मैनेजेर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सय्यद, प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान , विज्ञान विभाग के प्रमुख सलमान अहमद , प्रवक्ता अफसार अहमद , अभिषेक कुमार सिंह , डॉ. दिनेश सक्सेना , तय्यबा खान , वर्षा वैश्य, जेबा जमीर , फारेहा हुसैन , सिमरन गुप्ता , पी. के. वर्मा , उमरा खान, समरा साजिद, मो. सोहेल , सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights