कछला गंगा घाट पर गणपति प्रतिमाओ का विसर्जन हुआदिन भर जाम से जूझते रहे भक्तजन,गर्मी में सभी हुए परेशान

Screenshot-2023-09-28-203553
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कछला। कछला गंगा घाट पर गणेश प्रतिमाओं का सुबह से ही विसर्जन शुरू हो गया। बदायूँ, उझानी व आसपास के इलाकों के सैकड़ों भक्त भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर कछला गंगा घाट पर पहुंचे जहां विसर्जन से पहले उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना और आरती की। गंगा घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया तो गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंज उठे। महंत और पुरोहितों के साथ पहुंचे गणेश भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया को विदाई देने से पहले गंगा घाट पर पूजा – अर्चना की। इससे पहले बदायूँ से कछला मार्ग पर अलग – अलग टोलियों ने विसर्जन करने से पहले रास्ते में अबीर गुलाल भी उड़ाया। रंगों से सराबोर भक्तों ने गंगा घाट पर पूजन के बाद प्रसाद भी वितरित किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

देर शाम तक गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। कछला गंगा घाट पर गहरे गडडे खोदकर उसमें भरे पानी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया । बदायूँ, उझानी, कछला में भी विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रृद्धालुओं ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा लेकर बैंडबाजो के साथ शोभायात्रा निकाली और विधि विधान के साथ पूजन कर उनका कछला गंगा घाट पर विसर्जन किया । इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अब के बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए ।

कछला गंगा घाट जाते समय श्रृद्धाल गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणेश जी के गुणगान करते जा रहे थे। कछला में आज दिनभर जाम लगा रहा, गणेश भक्तो की भीड़ ओर साथ मे वाहनों की भरमार से जाम लगा रहा, वाहनों की लंबी कतार लगी रही, लोगो को बहुत दिक्कत हुई

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights