मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दातागंज में कांग्रेस ने भाजपा सांसदरमेश बिधूड़ी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया,पुतला फूंका

September 26, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दातागंज मंगल की बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया एवं मुख्य चौराहे पर सांसद रमेश बिधूड़ी का पुतला दहन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया। धरना प्रदर्शन स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की लोकतंत्र के मंदिर में जिस मंदिर का नाम सांसद है उसमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने सत्ता के अहंकार में एक सांसद को गाली देकर अपमानित किया सांसद को ही नहीं एक पूरी कौम के लिए गाली देकर अपमानित किया। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस प्रकरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने भी कोई कार्रवाई सांसद के खिलाफ नहीं की, उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी को मानने वाले लोग हैं हम आज यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सत्ता के लोगों को आगाह करना चाहते हैं कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ उनके द्वारा किए गए घृणा पूर्ण भड़काने वाले कथन पर उनके ख़िलाफ़ निलंबित करने की कार्रवाई होना सुनिश्चित होना चाहिए। अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्रवाई नहीं करते हैं तो कांग्रेस कमेटी उनके खिलाफ भी धरना प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष करेगी। कार्यक्रम के को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आतिफ खा ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने जो कृत्य किया है उसको पूरा समाज सहन करने की स्थिति में नहीं है उन्होंने पूरे समाज को गाली दी है और पूरे समाज को आतंकवादी कहा है जबकि देश की आजादी की बात हो चाहे देश की सीमाओं पर रक्षा करने की बात हो तो खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे नेता और अब्दुल वीर हमीद जैसे सैनिकों ने देश के प्रति अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह जी ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने अभी कल ही एक बयान में कहा है कि बिहार उत्तर प्रदेश से आने वाले लोग दिल्ली को दूषित करते हैं उनका यह कहना भी पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों और बिहार के लोगों को एक तरीके से अपमानित करने वाला बयान है तो ऐसे सांसद के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए ।धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा कांग्रेस यह लड़ाई इंसानियत के नाम पर लड़ रही है जबकि दानिश अली कांग्रेस के सांसद नहीं है बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं परंतु जिस तरीके से उनको और उनके कौम को अपमानित किया गया इसके लिए उनको सांत्वना देने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी सबसे पहले उनका घर पर पहुंचे उन्हें साहस दिलाया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर जिला सचिव इदरीश तूफानी न्याय पंचायत अध्यक्ष उमेंद्र सिंह राशिद अल्वी ,जिला सचिव वीरेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं रामपाल शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष समरेर ईशाक खान ब्लॉक अध्यक्ष दातागंज अजहर हुसैन, ब्लॉक उसावा कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कश्यप ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मोहम्मद साबिर, मोहम्मद वसीम तालिब हुसैन ,मोहम्मद सितारे मोहम्मद अली, रामनिवास ,इसरार जावेद ,अतुल सिंह, देवराज ,बारे सिंह जाकिर हुसैन ,अशफाक उद्दीन ,अबरार मोहम्मद ,आबिद प्रेमपाल, सुरेश कुमार, शिवराज सिंह नरोत्तम पाल, भगवान दास मौर्य आदित्य कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन ठाकुर ओमेंद्र सिंह जी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights