बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ के राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ. भीमराव अंबेडकर इकाई द्वारा रसूलपुर ग्राम में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद गांव का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया।अवंती बाई टोली और भगत सिंह टोली ने संयुक्त रूप से 116 परिवारों का सर्वेक्षण किया, जिनकी कुल जनसंख्या 1002 थी। सर्वेक्षण में पाया गया कि 78 परिवारों की जीविका कृषि पर निर्भर है, एक परिवार सरकारी नौकरी में, एक निजी नौकरी में, 9 स्वरोजगार में तथा नव परिवार मजदूरी पर आश्रित हैं। 116 परिवारों में से 12 परिवार पूरी तरह अशिक्षित पाए गए। दोपहर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर (गणित विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार ने किया। इसमें तुलसी मिश्रा, नम्रता सिंह, मनोज, प्रियांशु, रजनीश, कौशल कुमार, मोहिनी वासने, डाली डाली, सत्येंद्र पाल सिंह, आयुष, शिवानी, निशा, संध्या, शिवानी कुमारी, ललित राम, अनामिका मिश्रा आदि स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।यह शिविर ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।