उझानी । एपीएम( पी.जी.) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन कौशल विकास हेतु युवा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने ग्राम सरोरा व ग्राम गंगोरा एक जागरूकता रैली निकाली l जिसका मूल उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना था कि वह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें डॉ शुचि गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सरोरा में आदर्श कांता जी को बुलाया गया जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी स्वयंसेवकों को दी और उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सतर्क रहने की सलाह दी । उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि न है कोई मजबूरी टू व्हीलर वाहनों को हेलमेट है जरूरी डॉ जीतेन्द्र सिंह राणा के ग्राम गंगोरा में डॉक्टर महेश पाल सिंह जी ने स्वयंसेवकों को समझाया की सभी वाहन चालकों के पास अपना लाइसेंस अवश्य होना चाहिए तथा ट्रैफिक के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।l समस्त टूव्हीलर वाहन चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें,किसी भी वाहन को ओवरटेक ना करें l तेज गति से व शराब पीकर वाहन ना चलाएं यदि समाज का प्रत्येक नागरिक इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर वाहन चलाएगा तो बड़े-बड़े दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है l