बरेली। टीईटी अनिवार्यता के विरोध मे चरणबद्ध आन्दोलन के लिए अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद इकाई बरेली की आवश्यक बैठक गांधी उद्यान मे हुई।जिसमे विभिन्न संगठनो के शिक्षक प्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया। संघर्ष के सभी चरणो पर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियो ने प्रकाश डाला प्रथम चरण में शिक्षक 09 मार्च से 15 मार्च तक, द्वितीय चरण मशाल जुलूस जनपद कार्यालय पर 13 अप्रैल, तृतीय चरण लखनऊ मे महारैली 03 मई 4 मानसून सत्र मे संसद घेराव जनपद बरेली के सभी सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाओ से अपील की है कि प्रथम चरण में शिक्षक के अन्तर्गत महामहिम राष्ट्रपति / प्रधानमंत्री /मुख्यमंत्री / माननीय उच्चतम न्यायालय सभी को ईमेल /पोस्ट कार्ड पर अपना निवेदन अधिकाधिक संख्या मे भेजने का का कार्य करेंगे। मीडिया प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया किआज की बैठक में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, अटेवा जिला संयोजक डॉ मुनीष कुमार गंगवार, जुनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मण्डल अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा ,जुनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,सोम शिक्षक महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ छोटे लाल, विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ योगेश शर्मा, यूटा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शर्मा , प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री के सी पटेल ,अटेवा जिला उपाध्यक्ष अनिल गंगवार , प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार उपस्थित रहे।