बदायूँ।।राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई रानी लक्ष्मी बाई के सात दिवसीय शिविर के पाँचवे दिन कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम पड़ौआ में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शशि प्रभा ने सभी स्वयंसेविकाओं को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई ।कार्यक्रम का संचालन कु वैष्णवी शर्मा ने किया। फिर स्वयं सेविकाओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। बौद्धिक सत्र में शशि प्रभा ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में नशा एक गंभीर समस्या है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पडता जा रहा है।नशा कमियो को छुपाने का तरीका है।नशे से किसी का दुख दर्द कम नहीं होता है बल्कि इसकी लत व्यक्ति को समाप्त कर देती है।नशा मुक्ति के लिये हमे इच्छा शक्ति को मजबूत करना होगा और सही मार्गदर्शन लेना होगा ।परिवार और समाज का सहयोग भी इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका होने के नाते आपका उत्तरदायित्व है कि मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय में जन जागरूकता फैलाएं और सामाजिक सद्भाव को बहाल करें । विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने ने कहा कि नशा हमारे लिए हानिकारक है एवं नशे के लगातार सेवन से व्यक्ति की सोचने की क्षमता खत्म हो जाती है। भावना ने कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। न वैष्णवी शर्मा , वैष्णो देवल ने नशा उन्मूलन विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। मनीषा, अंजू ,ज्योति सागर, गुंजन, गायत्री,कोमल, मंजू, काजल, दिव्या, आदि स्वयंसेविकाओ का विशेष योगदान रहा ।