मुजरिया ।थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक फील्ड ऑफिसर से नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना मुजरिया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अभिनय मिश्रा, निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जिला शाहजहांपुर, सहसवान स्थित शिखा अर्बन एंड रूरल इंटर प्राइजेज कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार वह 10 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे अपनी कंपनी के सदस्यों से कुल 1,40,640 रुपये की रिकवरी लेकर ग्राम दरियापुर कोल्हाई से सहसवान स्थित अपने ऑफिस लौट रहे थे। इसी दौरान सराय मनसुख से दरियापुर व कोल्हाई गांव जाने वाले खड़ंजा रास्ते परकेहरी सिंह प्रधान आदि के आम के बाग के पास मोड़ पर पहले से मोटरसाइकिल पर खड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी जेब में रखे 1,40,640 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने अपने मैनेजर को फोन पर पूरी जानकारी दी, घटना की जानकारी पी आर बी 112 को सूचना दीं 112 पुलिस घटना स्थल पहुंचकर थाना पुलिस को सूचना पर पहुंची मुजरिया थाना पुलिस ने घटना जानकारी पर एस एस पी बदायूं सी ओ सहसवान सहित आला अफसर घटना स्थल पहुचे उच्च अधिकारियो के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज आनन फानन मे हुई जिसके बाद मैनेजर भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने थाना मुजरिया में शिकायत देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।