उझानी । विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किये । सोमवार को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के बाद फार्मासिस्टो ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजोंको फल वितरण किये । इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी के अधीक्षक डॉक्टर राजकुमार गंगवार, फार्मासिस्ट नथन सिंह, फार्मासिस्ट रीता साहू, फार्मासिस्ट रामसिंह, ट्रेनीज फार्मासिस्ट भूपराम, सर्वेश कुमार, रोहित कुमार, विजय कुमार, सूर्य प्रताप, कुमारी स्नेहा, कुमारी अरीबा, कुमारी पूजा साहू आदि मौजूद रही ।