बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर शोक सभा हुई। जिसमें बरेली भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश जौहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट मौन रख प्रभु से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उनको सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आंवला सांसद प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रांत के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट, अजय शर्मा, संजीव पाराशरी, विराट दुबे, अमन शर्मा एडवोकेट, विमल शर्मा एडवोकेट, अरविंद वाल्मीकि एडवोकेट, विकास शर्मा, ओम प्रकाश कश्यप सभासद, आशीष कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।