अखिल भारतीय सर्व वैश्य महिला कुटुम्ब ने वरिष्ठतम महिलाओं का सम्मान समारोह किया

WhatsApp-Image-2023-09-21-at-6.18.45-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू।। जिला पंचायत हाल में अखिल भारतीय सर्व वैश्य महिला कुटुम्ब की ओर से संगठन परिवार की वरिष्ठतम माताओं को चंदन, तिलक एवं रोली लगाकर पुष्प अर्पित कर गुलाब की पंखुड़ियों एवं पंचामृत से चरण पखारने का एक विशेष एवं अनूठा सम्मान समारोह हुआ। , संगठन प्रभारी डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसका संगठन परिवार की प्रत्येक महिला सदस्य ने तहेदिल से स्वागत किया। साथ ही उनको सम्मान स्वरुप उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. के. एस. गुप्ता रिटायर्ड डेवलपमेंट ऑफिसर की धर्मपत्नी शशि गुप्ता जी के चरण नगर की मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट मणि गुप्ता जी ने धोने का संकल्प लेकर किया साथ ही उनकी बेटी डॉ प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट एवं अंजनी गुप्ता ने उनको पुष्प अर्पित किए चंदन तिलक लगाया एवं आरती की.. इसी क्रम में रुक्मणी वैश्य, कृष्णा वैश्य, विनोद कुमारी, जावित्री देवी, रुक्मणी वैश्य,पुष्पा गुप्ता आदि को भी नगर कार्यकारिणी की देख रेख में सम्मानित किया गया। बदायूँ जिले में बड़े-बुजुर्गों के सम्मान में यह अपनी तरह का प्रथम कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भगवान की प्रतिमा के स्थान पर संगठन परिवार की बुजुर्ग माताओं को विराजमान कर उनके सम्मुख पंचमुखी दीपक को विधिवत प्रज्वलित कर थल भर भर कर पुष्प अर्पित कर प्रेम की जलधारा से उनको अभिसिंचित किया और आशीर्वाद स्वरुप सबके मंगल की कामना करी।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉक्टर दीप्ति जोशी गुप्ता ने महामृत्युंजय के मन्त्रोच्चार से किया जिसने आसपास के संपूर्ण वातावरण को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया। इसके बाद संगठन की आन बान और शान 60+ महिलाओं को क्रमवार सम्मानित किया गया जिसमें तकरीबन शहर की अपने अपने क्षेत्रों में सफल एवं कामियाब महिलाओ ने शिरकत कर संगठन की शोभा में चार चांद लगा दिए। विमलेश वाष्णेय, डॉ सुनीति गुप्ता, डॉ कमला माहेश्वरी, रमा गुप्ता डा. ममता नौगरिया, प्रमिला गुप्ता मणि गुप्ता आदि को युवा कार्यकारिणी की देख रेख में सम्मानित किया गया… संगठन प्रभारी डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट ने अपने उद्धारों को प्रस्तुत किया वह अत्यधिक सराहनीय रहे.. प्रभारी ने कहा की 80 से ऊपर आयु मंदिर के देवी देवता तुल्य बुजुर्गो को पूजा अर्चना बंदना करनी चाहिए संगठन अध्यक्ष डॉ ममता नौगरिया जी ने कार्यक्रम के अंत में कहां की हमारी संस्था हर बार कुछ नया प्रयोग करती है और सफलता की ऊंचाइयों को छूती है.. इसके बाद उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद प्रेषित किया.. विमलेश वाष्णेय, डॉ सुनीति गुप्ता, डॉ कमला माहेश्वरी, रमा गुप्ता डा. ममता नौगरिया, प्रमिला गुप्ता मणि गुप्ता आदि को युवा कार्यकारिणी की देख रेख में सम्मानित किया गया…

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights