अंग्रेजी भाषा वैश्विक विकास में सहायक

WhatsApp-Image-2023-09-20-at-7.27.19-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा, रोल ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज इन ग्लोबल डेवलपमेंट विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया, सेमिनार के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा अंग्रेजी भाषा अंतर्राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करती है क्योंकि वह अधिकांश देशों के निवासियों द्वारा बोली और समझी जाती है। उन्होंने कहा की देशों के मध्य होने वाले समझौतों को अंग्रेजी भाषा के प्रयोग में सरल बना दिया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोकुल दास गर्ल्स पीजी कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्य डॉ चारू मेहरोत्रा ने कहा की अंग्रेजी भाषा विज्ञान ,तकनीक और वाणिज्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करती है । इस भाषा की जानकारी से सूचनाओं को व्यापक रूप से साझा करना सरल होता है। तकनीकी विकास में तो अंग्रेजी भाषा के प्रयोग में क्रांति लादी है। यह भाषा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की स्थाई भाषा हो गई है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के जी के कॉलेज मुरादाबाद के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डा संजय जौहरी ने कहा कि अंग्रेजी भाषा केवल एक देश की भाषा नहीं है बल्कि इसकी व्यापकता ने इस विश्व की भाषा बना दिया है जिसके कारण संपूर्ण विश्व को एकजुट करने में सहायता मिलती है। पी जी सेल की अध्यक्ष और संयोजन सचिव डॉ बरखा सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुआ। डॉ प्रतिभा सक्सेना और छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डॉ अरुण कुमार यादव ने विषय प्रवर्तन किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा शालीन सिंह ने स्वागत भाषण दिया जबकि प्राचार्य डॉ आर के आजाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, डॉ देवेन्द्र सिंह, डा कमलेश गौतम, डॉ सचिन खन्ना, डा रूपक श्रीवास्तव, डा पद्मजा मिश्रा डॉ रचना शुक्ला, डॉ प्रीति, डॉ पूजा बाजपेई , डा राम शंकर पांडे, डॉ जे एस ओझा, डॉ आलोक कुमार मिश्रा आदि शिक्षकों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजन में सुमित तिवारी, दिव्यानी, फिजा कृतिका शर्मा, सोनम, सत्यम शुक्ला, प्रखर दिक्षित ,वैष्णवी, दिव्यांशी, साक्षी, महक ,प्रखर दिक्षित, हर्षित तिवारी, व्याख्या सक्सेना आदि छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights