बदायूं में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

Screenshot-2023-09-07-192342
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक से कश्मीरी चौराहा गांधी ग्राउंड चौराहा ,6सडका, खैराती चौक, जवाहर चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा तिराहू धर्मशाला होते हुए करीब 2 किलोमीटर पदयात्रा भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमद गंगवार के मुख्य आतिथ्य में, विशेष अतिथि, यशपाल सिंह विशेष अतिथि जितेंद्र कश्यप की उपस्थिति में संपन्न हुई। अंबेडकर पार्क पर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नमन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई जनसभा को संबोधित करते हुए बदायूं प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि आज से 1 साल पूर्व 7 सितंबर 2022 को हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जब यात्रा शुरू की थी तो केवल मात्र 100 लोग उनके साथ चले थे अगर वह चाहते तो हजारों लोगों को बुलाकर हजारों की संख्या साथ में लेकर चल सकते थे लेकिन उन्होंने यात्रा की शुरुआत बगैर राजनीतिक लोगों के साथ शुरू की और अंत में जब यात्रा कश्मीर पहुंची तो उनसे देश के लाखों लोग जुड़कर यात्रा में लाल चौक कश्मीर में झंडा फहराने पहुंच चुके थे आज इस वर्षगांठ के अवसर पर हम सब लोगों को भी प्रयास करना है कि हमें भी लोगों को भारत से जोड़ना है और कांग्रेस से जोड़ना है। जनसभा की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी और ओमकार सिंह ने कहा की मैं अपने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बहुत आभारी हूं कि जब भी कोई कार्यक्रम राहुल गांधी के नाम पर आता है चाहे वह 3 जनवरी को जब यात्रा बागपत में उत्तर प्रदेश में घुसी थी मुझे गर्व है कि बदायूं जनपद से 15 बसों से साढ़े सात सौ कार्यकर्ता बागपत पहुंचे थे और आज भी मुझे अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अभिमान है कि आज का यह कार्यकर्ता बुलाये नहीं गए हैं बल्कि अपने आप आए हैं,मैं जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गर्व महसूस करता हूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम सब लोगों को बदायूं जनपद के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह प्रेरणा लेनी चाहिए कि जब भी कोई कार्यक्रम करते हैं उसमें कांग्रेस के प्रति इनका जुझारूपन नजर आता है और मैंने देखा है कि जब भी कोई कार्यक्रम आता है वह निश्चित रूप से बदायूं में कामयाब हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रोफेसर यशपाल सिंह ने भी कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर यह लगता है कि आज राहुल गांधी की स्वीकारता जनमानस तक पहुंच गई है हमको दिखाई दे रही है और 2024 में चुनाव में निश्चित रूप से दिखाई देगी ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान जख्मी ने कहा की आज अगर विपक्ष की कोई बात उठाने की हिम्मत रखता है तो हमारे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के अलावा और कोई नेता नहीं है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वफाती मियां चौधरी ने सभी आगंतुको का धन्यवाद दिया, और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर हम सब लोग तय करें 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। जनसभा को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सोमेंद्र यादव ,वीरेश तोमर जिला महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल , महासचिव रजनी सिंह महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीता सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर यादव अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी नुसरत अली एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल यादव कांग्रेस नेता अजीत यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह, ब्लॉक सालारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज लोधी, ब्लॉक समरेर के अध्यक्ष इशाक खान, ब्लॉक कादरचौक के अध्यक्ष ओमवीर शाक्य ब्लॉक म्याऊं के अध्यक्ष रामपाल सिंह, ब्लॉक अंबियापुर के अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ,ब्लॉक वजीरगंज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया, जिला महासचिव शाहरजा ,नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष अरुण पाराशर, नगर कांग्रेस कमेटी उसैहत के अध्यक्ष टिंकू खान दहगंवा के नगर अध्यक्ष राजवीर यादव सहसवान के जोगिंदर सिंह ,ब्लॉक दातागंज के अध्यक्ष अज़हर हुसैन ,अरविंद यादव सुरेंद्र सिंह पटेल, अनुराग पटेल ,जिला सचिव इदरीश तूफानी, अकील अहमद जहीर अहमद से बदल के अध्यक्ष हरिश्चंद्र कश्यप, आदि आज सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights