डीएम, एसएसपी ने रैन बसेरा एव अलाव की स्थिति का लिया जायजा

WhatsApp Image 2020-12-20 at 5.35.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


कोई भी गरीब, असहाय व्यक्ति बाहर या सड़क के किनारे न सोए: डीएम
बदायूँ। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भीषण
बढ़ती शीतलहरों को दृष्टिगत रखते हुए रोडवेज़ पर स्थित रेन बसेरे में जाकर गरीब, असहाय व निराश्रितों ज़रूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए हालचाल जाना तथा कम्बल वितरित किए। दोनों वरिष्ठ अधिकारीयों ने देर रात शहर के लावेला चौक, छह सड़का एवं इन्द्राचौक सहित अन्य चैराहों पर अलाव का निरीक्षण किया। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि कोई भी गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्ति ठंड से पीड़ित नही होना चाहिए। गरीब व्यक्तियों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण करें, जिससे वह बढ़ती ठंड के प्रकोप से बच सके।जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों ने भी अपने-अपने तहसील अंतर्गत रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण प्रतिदिन नियमित कर, साथ ही गरीब, निर्धन व जरुरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित करते रहे। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण ठंड व शीतलहर के दृष्टिगत कोई भी गरीब, असहाय, निर्धन व्यक्ति बाहर सड़क के किनारे या खुले में न सोए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति बाहर या सड़क के किनारे खुले में सोता मिले तो उसे तत्काल रैन बसेरे में आश्रय दिलाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के दृष्टिगत गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल इत्यादि वितरण वितरित करें, कहीं पर भी ठंड के कारण कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर तथा खुले आसमान के नीचे न सोएं, ऐसे बेसहारा लोगों के लिए रैनबसेरे में सोने की व्यवस्था पर्याप्त है। उन्होने कहा कि शहर में साथ साफ-सफाई आदि की व्यवस्था भी चाक-चैबंद रहे। चैराहों पर प्रतिदिन नियमितअलाव की व्यवस्था रहे एवं ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण करते रहें तथा जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित करते रहें।
एसएसपी ने कहा कि अपने आस-पास व सड़कों पर ठंड से ठिठुरते हुए असहाय लोगों को देखें तो अविलम्ब इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें, ताकि उनके लिए अलाव, कम्बल एवं सोने की उचित व्यवस्था कर उन्हें ठंड से बचाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights