बदायूं। पालिका सभाकक्ष में 04 सफाई कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के फलस्वरूप विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा के द्वारा सेवानिवृत सफाई कर्मचारी मुनीश को अंकन 397400/रुपए, पंचम को अंकन 450300/रुपए, राही को अंकन 170195/रुपए व छोटी को अंकन 405653/ रुपए की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। विदाई समारोह में पालिका सभासद मुकेश साहू, मनोज चंदेल, नावेद, गिरीश शुक्ला, अनवर खान, मुख्तयार बाबा, जया साहू, प्रेमलता, मोहम्मद तैय्यब मुख्य सफाई निरीक्षक, केशव गंगवार सफाई निरीक्षक, राजीव मलिक सफाई निरीक्षक, रजनीश शर्मा कार्यालय अधीक्षक व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।