बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बनाई राखी
बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय ने किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से 11 तक के बच्चों ने उत्साहित होकर बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। छात्राओं ने घरों से चन्दन की लकड़ी, सुच्चे मोती, रंगीन धागे आदि से सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगी राखियां बनाई। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सुन्दर राखियां बनाकर सभी को हैरान कर दिया और इस राखी के महापर्व की यादों को जीवित कर डाला। छात्रों द्वारा भारतीय वस्तुओं और धार्मिक प्रयोग के सामान से ही एक से बढ़कर एक राखी बनाई गई।

प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से शीर्षा, कक्षा एन.सी. से माधव, प्रशस्ति, कक्षा के.जी. से रिषित, अमायरा कक्षा 1 से रुद्राक्ष, कक्षा 2 से भव्या वार्ष्णेय, कक्षा 3 से त्रिग्या, कक्षा 4 से अरहम माहेश्वरी, कक्षा 5 से आराध्या आर्या, कक्षा 6 से आश्ता यादव, कक्षा 7 से अंशिका शाक्य कक्षा 8 से दुष्यंत माहेश्वरी, कक्षा 9 से अक्षिता यादव, कक्षा 10 से दिव्यांश माहेश्वरी, कक्षा 11 से सलोनी देवकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय ने रक्षा बन्धन के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व पर छात्रों को विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया तथा प्रत्येक देश व समाज की स्त्री को बहन के रूप में रक्षा करने की बात पर प्रकाश डाला और रक्षा बन्धन के महत्व को समझने व अपने जीवन में उतारने हेतु छात्रों को कहा। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि राखी हमारे संस्कृति का प्रतीक है।

उसे आर्थिक लाभ से जोड़कर रोजगार का सृजन किया जा सकता है। आज के समाज में कलाकार की जरूरत है। कला के प्रदर्शन से आर्थिक लाभ तो कमाया ही जा सकता है साथ ही अपने राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय अकेडमिक डायरेक्टर अनुनंदिनी शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।













































































