फेक न्यूज वाले विदेशी एजेंडे को पत्रकार अपना कंधा नही दें: विजय वर्गीय

WhatsApp-Image-2023-08-26-at-8.55.22-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जयपुर। फेक न्यूज वाले विदेशी एवम विपक्ष के एजेंडे को राष्ट्रवादी पत्रकार अपना कंधा नही दें। यह बात बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। कैलाश विजय वर्गीय ने कहा की जिस प्रकार आज देश में कुछ पत्रकार विदेशी शह पर देश के खिलाफ अपना एजेंडा चला रहे हैं । वह चिंता का विषय है। पत्रकारिता को एक पवित्र कार्य माना जाता है । पर कुछ लोग इसके विपरीत कार्य कर सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं । उन्होंने कहा की जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने में एक अमेरिकी उद्योग मंत्री जोरायस भी शामिल होकर व्यानबाजी भी कर रहे थे। उन्होंने कहा जब नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया तो भारत की अर्थव्यस्था 10वे नंबर पर थी। दूसरी बार उसी अमेरिकी संसद को संबोधित किया तो भारत की अर्थव्यस्था 5वे नंबर पर आ गई थी। उन्होंने कहा की मोदी जी अब जब आगे अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे तब तक अर्थवयवस्था तीसरे स्थान पर आने की उम्मीद है । उन्होंने कहा की पत्रकारिता आज सकारात्मक दिशा में होना जरूरी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा की पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। इस अधिवेशन के दौरान वह जो मंथन करेंगे उससे सकारात्मक ऊर्जा निकलेगी। राज्य सभा के पूर्व सदस्य नारायण लाल पंचारिया, डॉ पंकज सिंह, डॉ पवन अरोड़ा ने भी संबोधित किया। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवम महामंत्री प्रदीप तिवाड़ी ने पगड़ी पहनाकर कर सदस्य के साथ किया। अधिवेशन में 22 राज्यों के एक हजार से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। बरेली से निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र अटल, मुकेश तिवारी, पीलीभीत के निर्मल कांत शुक्ला, सुशील शुक्ला, प्रशांत वर्मा ने भी भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights